गोड्डा

मदन साह बने राजद के प्रदेश सचिव

गोड्डा जिला कार्यकारी अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश संगठन ने मदन साह को प्रदेश सचिव के साथ-साथ गोड्डा जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव सह गोड्डा जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष मदन साह ने नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रंजन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। मदन साह ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को नई मजबूती और गति देने का काम किया जाएगा। उनके मनोनयन पर राजीव शाह, महेंद्र यादव, दीनबंधु मंडल, मोहन यादव, राजीव भगत, त्रिभुवन यादव, कैलाश यादव, आनंद मंडल, रंजन पंडित, संतोष भगत, गनी आलम, सरफराज, मिथुन पंडित, मिथुन, आशीष, विकास सिंह, मुकेश दास, दीपक महतो, मदन महतो सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button