अंबेडकर धर्मशाला ट्रस्ट और सुखपाल सिंह के बीच जमीन विवाद खत्म,

भूमि दान कर दिया सौहार्द का संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
मोदीनगर के इंद्रापुरी क्षेत्र में डॉ. बी. आर. अंबेडकर धर्मशाला सेवा ट्रस्ट और सुखपाल सिंह के बीच चल रहा जमीन विवाद सौहार्दपूर्वक सुलझ गया है। सुखपाल सिंह ने तहसील में जाकर विवादित भूमि को धर्मशाला ट्रस्ट के नाम दान कर दिया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस मौके पर धर्मशाला परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजवीर सिंह, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष हेम सिंह और महासचिव मास्टर धर्मवीर सिंह कर्दम भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
समारोह में सांस्कृतिक सचिव नवनीत कुमार, सचिव राजकुमार गौतम, बिजेंद्र भारती, डॉ. जीत सिंह भारती, डॉ. लोकेंद्र कुमार, दिलीप कुमार गौतम, डॉ. दीपक कुमार, लेखराज भाटिया और होशियार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर धर्मवीर सिंह कर्दम ने किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने सुखपाल सिंह और चेयरमैन विनोद वैशाली का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस सामूहिक सहयोग और सौहार्द की भावना को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय कदम बताया।