सिंगरौली

सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर जोगिया वीर बाबा मंदिर से प्राचीन शिव मंदिर पचौर धाम के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा का तुलसी मार्ग स्थित सोनी कटरा तिराहे पर सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान, मिठाई और फलों की व्यवस्था की गई।
भक्तिमय माहौल में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक मुन्ना सिंह सोनी एवं जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी (संजय) के साथ समाजसेवी अभिलाष जैन, संजय केशरी, बांकेलाल सोनी, राजकुमार सोनी (पालन), उपेंद्र सोनी, हजारी सोनी, मनीष सोनी, चुन्नालाल सोनी सहित समाज के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
समाज के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत करना सामाजिक एकता एवं सनातन परंपराओं के प्रति आस्था का प्रतीक है। कांवड़ यात्रियों के स्वागत के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button