सिंगरौली

आदर्श ग्राम कंजी में “नवांकुर सखी–हरियाली यात्रा” का आयोजन

पौधरोपण के साथ निकली तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली के विकासखंड बैढ़न अंतर्गत सेक्टर खुटार में नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा आदर्श ग्राम कंजी में “नवांकुर सखी–हरियाली यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत वृक्ष वितरण, पौधरोपण एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, फलदार एवं औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक लोगों को हरियाली अभियान से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल रहे। अध्यक्षता नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष प्रमिला वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, ब्लॉक समन्वयक रजनीश मिश्रा, आरोग्य भारती के प्रांतीय संयोजक एवं बाल कल्याण समिति सिंगरौली के अध्यक्ष डॉ. आरडी पांडेय उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी के कार्याध्यक्ष गजमोचन सिंह, सहसचिव लखपती सिंह, विनोद सिंह, रामसूरत विश्वकर्मा, जगप्रसाद विश्वकर्मा, जेपी विश्वकर्मा, रजनीश धर द्विवेदी, कार्यक्रम समन्वयक शिवगंगा शाह, सावित्री प्रजापति, शर्मिला सिंह, परामर्शदाता वंदना शाह एवं पूनम सिंह सहित प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में नवांकुर सखियां मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया गया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए हरियाली संवर्धन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने “हरियाली के साथ जनभागीदारी” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button