सिंगरौली

कचनी में गड्ढे में घुसी डस्टर कार, बड़ा हादसा टला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। कचनी में विजय बंधु पेट्रोल पंप के पास अल्ट्राटेक ट्रैक्टर एजेंसी और अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक डस्टर कार जा घुसी। हादसे में कार सवारों को गंभीर नुकसान होने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले को नाली से जोड़ने के लिए कराए गए निर्माण कार्य के बाद सड़क के कई हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं। बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इसके चलते आए दिन वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर रात और बारिश के समय समस्या गंभीर हो जाती है।लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने और नाली निर्माण कार्य में हुई तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button