सिंगरौली

पुलिस लाइन पुलिया क्षतिग्रस्त मामले में निगम सख्त

निर्माण एजेंसी समेत अधिकारियों को 50 लाख की क्षतिपूर्ति का नोटिस

सीवरेज कार्य में तकनीकी लापरवाही का आरोप

तीन दिन में मांगा जवाब; संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। पुलिस लाइन के पास बैढ़न-तैलाई-मकरोहर सड़क मार्ग पर सीवरेज निर्माण के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने निर्माण एजेंसी मैसर्स एनवायर्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। निगम ने लगभग 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति वसूली की कार्रवाई के संकेत दिए हैं।बताया गया कि अमृत 1.0 परियोजना के तहत सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद एजेंसी द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार सड़क की परतवार भराई, समतलीकरण और बहाली नहीं की गई। इसके चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि एमपीआरडीसी के स्वामित्व वाले मार्ग पर संबंधित विभाग की पूर्व अनुमति के बिना रोड क्रॉसिंग का कार्य भी किया गया।
निगम प्रशासन ने कार्य की निगरानी में लापरवाही को लेकर कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय को भी नोटिस जारी किया है। उनके साथ प्रभारी सहायक यंत्री इंद्रवेश यादव, अमिताभ यादव और उपयंत्री जितेंद्र कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नोटिस में कहा गया है कि निर्माण कार्य की उचित निगरानी नहीं होने से एजेंसी ने मनमाने तरीके से काम किया, जिससे सड़क को नुकसान पहुंचा और आमजन की सुरक्षा प्रभावित हुई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निर्माण एजेंसी से क्षतिपूर्ति वसूलने के साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है। संबंधित अधिकारियों के जवाब के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button