गोड्डा
प्राथमिक शिक्षकों के विशेष बैठक के आयोजन में पहुंचे राज्य के महासचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा। पी एम श्री श्री मोहन आदर्श मध्य विद्यालय, महागामा में प्राथमिक शिक्षकों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। महासचिव चक्रधर यादव ने अध्यक्षता किया। जिसमें संयुक्त सचिव धर्मेंद्र झा, शिव प्रसाद भगत, जयकांत यादव, तनु मोदी, शिवनारायण पंडित, राजेंद्र चौबे, विनोद गुप्ता, रीतेश रंजन, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, मुरारी शर्मा, नियाज अहमद एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के शिक्षकों को कभी वेतन बंद तो कभी बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने के नाम पर अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। जिले में कुल नौ निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार, मेहरमा, ठाकुरगंगटी एवं महागामा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी ने अपना मैसेंजर नियुक्त नहीं किया है।सेवानिवृत शिक्षकों का दोहन प्रखंड से लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय तक किया जाता है, यह जांच का विषय है। बैठक के माध्यम से उपायुक्त से अनुरोध किया गया कि जिस महीने शिक्षक, शिक्षिकाएं सेवानिवृत्ति होते हैं उन्हें उसी महीने जो भी पावना हो उसे हस्तगत करने की कृपा की जाए। उसमें विलंब करने वाले पदाधिकारी, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी समान रूप से दोषी होते हैं। जिस पर उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए। बैठक में 31 अगस्त तक गोड्डा जिले के जो भी शिक्षक, शिक्षिकाएं सेवानिवृत होने वाले हैं उनके लिए शिक्षकों एवं संगठन ने तय किया है कि वैसे शिक्षक शिक्षिकाओं के समस्याओं के निदान के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा। जिले के सुदूर क्षेत्र सुंदरपहाड़ी एवं बोआरीजोर के विद्यालयों में नेटवर्क की कनेक्टिविटी कमजोरी रहती है और वहां मोबाइल से ऐप में कार्य करने में कठिनाई होती है, जिसके कारण शिक्षकों का वेतन बंद कर दिया जाता है। सुदूर क्षेत्र के विद्यालयों में नेटवर्क कनेक्टिविटी ठीक कराया जाए। बैठक के अंत में उपायुक्त से निवेदन किया गया कि शिक्षकों की समस्याओं पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर समस्याओं का निदान कराया जाए।



