बरेली
श्री हरि मंदिर में झूला महोत्सव में सखियों ने भजनों से बांधा समां
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जन्माष्टमी से पूर्व श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में श्रद्धा और उल्लास के साथ झूला महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान नन्हे गोपाल जी को झूले में विराजमान कर श्रद्धा के साथ झुलाया गया। सखियों ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बच्चों को खिलौने वितरित किए गए और भोग-प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, नेहा आनंद, अल्का छाबड़ा, श्रुति मेहता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं का सहयोग रहा।



