साहेबगंज

खान एवं खनिज संशोधन बिल के विरोध में 31अगस्त को जेएमएम का जन जागरण अभियान

,7 सितंबर 2026 के धरने के लिए किया आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक बिल के विरोध में सदर प्रखंड जेएमएम अध्यक्ष अमरदीप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जन जागरण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत गंगा प्रसाद पश्चिम पंचायत और गंगा प्रसाद पूरब मध्य पंचायत तथा सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विधेयक बिल से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी गई।अमरदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह विधेयक झारखंड विरोधी है,एवं काला कानून है।अमरदीप कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि विधेयक बिल के लागू होने से आदिवासी-मूलवासी समाज के हक और अधिकार प्रभावित होंगे तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी इसका असर पड़ेगा।खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि विधेयक बिल के विरोध में7सितंबर2026को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी एवं एकजुटता प्रदर्शित करें,जिससे मजबूर होकर केंद्र सरकार को विधेयक बिल वापस लेना पड़े,तभी झारखंड वासियों की जीत होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button