
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी पु.अ.नि. रवि कुमार को फोन पर गाली गलौज और धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा- JSAP-9,साहिबगंज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की कड़ी निंदा की है।एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह और सचिव सत्येन्द्र पासवान ने बताया कि 21 अगस्त 2026 की रात विधायक ने अपने मो.नं. 9523610991से व्हाट्सएप कॉल कर थाना प्रभारी को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा की सरकार को बदलने दो,तुम झारखंड के जिस थाने में रहोगे, तुम्हें खोज कर नौकरी बर्बाद कर दूंगा,ऑफ ड्यूटी रहने पर सबक सिखाऊंगा।आगे आरोप है कि उसी रात विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और कार्यालय में टेबल पर रखे सामानों को तितर-बितर कर नेम प्लेट तोड़ दी। इस संबंध में बरवाअड्डा थाना कांड संख्या-146/26, दिनांक-22 अगस्त 2026,धारा 221/224/132/351 (2)/352/3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि विधायक लगातार सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर वर्दीधारियों के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का यह आचरण पीड़ादायक है।एसोसिएशन ने केंद्रीय कार्यालय रांची द्वारा 5 दिनों के अंदर विधायक और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग का पूर्ण समर्थन किया है।वही इस मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन साहिबगंज अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष भारत राय,कोषाध्यक्ष राजेंद्र टुडू,संयुक्त सचिव सुबोध कुमार निराला,सचिव सत्येंद्र पासवान मौजूद रहे।


