बिजनौर

त्योहारों पर शांति व्यको लेकर कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक

डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर : आगामी कृष्ण जन्माष्टमी व अन्य त्योहारों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र से आए धर्मगुरु व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि बिजनौर एक शांतिप्रिय जनपद है, यहां सभी धर्मों के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहते हैं और सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य यहां दिए गए संदेश और चर्चाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
डीएम ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं की जानकारी समय से अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बिजली, जलभराव और सड़क मरम्मत के जो मुद्दे उठाए गए, उन पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई* ने कहा कि जनपद में सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते रहे हैं और आगे भी इसी तरह मनाए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि गैर-कानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें और सहयोग बनाए रखें। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र न लगाने की भी अपील की।
बैठक में नूरपुर, नगीना, शेरकोट, अफजलगढ़, नेहटौर, नजीबाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर निकलने वाले जुलूसों की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लेकिन इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी, थाना अध्यक्ष और बड़ी संख्या में धर्मगुरु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button