बुलंदशहर

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बच्चों को बताया साक्षरता का महत्व 

आर के पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  के पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को साक्षरता का महत्व बताया और शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है।
शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। शिक्षित समाज ही सशक्त समृद्ध और विकसित देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने शिक्षा के महत्व, साक्षरता और सामाजिक विकास से संबंधित विचार,नारे और संदेश प्रस्तुत किए।
शिक्षकों ने बच्चों को साक्षरता का महत्व बताते हुए कहा कि केवल पढ़ना लिखना सीखना ही साक्षरता नहीं बल्कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर आत्मनिर्भर बनना ही असली साक्षरता है। बच्चों ने “”शिक्षा है विकास की कुंजी “” हर व्यक्ति पढ़ें देश आगे बढ़े “” जैसे संदेशों से समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button