बुलंदशहर

ऐसा कोई सगा नहीं,बीजेपी ने जिसको ठगा नहीं -श्यौपाल सिंह 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  के दिग्गज गूर्जर नेता चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं बीजेपी ने जिसको ठगा नहीं। श्री सिंह अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस विजय अभियान रैली को सफल बनाने हेतु ग्राम वासियों से जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होने कहा कि वर्ष 2014में बीजेपी को लाने में युवाओं और किसानों की अहम् भूमिका रही थी। सभी लोगों ने भाजपा पर भरोसा कर भाजपा को वोट देकर जिताया और भाजपा सरकार बनवाई। मगर भाजपा ने युवाओं की नयी शिक्षा और रोजगार देने की मांग करने पर युवाओं को आतंकवादी अवसर वादी, आंदोलन जीवी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और अपना हक मांग रहे छात्रों की बर्बर पिटाई कराई। युवाओं पर वालेट गन चलवाई। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। वोट मांगने आते हैं तो बड़े बड़े, सब्जबाग दिखाए जाते हैं सबको अपना बताते हैं और फिर सबको ठगने का काम करते हैं।
श्री सिंह ने जन संपर्क के दौरान अशरफपुर औरंगाबाद मौसम गढ़ भईपुरा हज़रत पुर आदि गांवों का दौरा कर 11 सितंबर को रूचिका गार्डन औरंगाबाद में आयोजित विशाल जनसभा और कांग्रेस विजय अभियान रैली को सफल बनाने की अपील की। रैली में कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता पधार रहे हैं।
दौरे के दौरान सैयद रसीद अहमद नकवी, करणवीर सिंह सिरोही चौधरी नरेंद्र सिंह शाहिद नकवी जितेंद्र सिंह आदि उनके साथ रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button