भरत पुर

नगर निकाय चुकाव शांति पूर्वक संपन्न 

भुसावर नगर पालिका के वार्ड पार्षद पद के चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ई बी एम मशीनों में हुआ बंद 

भुसावर में नगर निकाय के चुनाव शांति पूर्वक हुआ संपन्न । 
भुसावर में 84.12 प्रतिशत हुआ मतदान
   पुलिस सुरक्षा में ई वी एम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा 
12450 मतदाताओं ने किया मतदान में भाग 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। राजस्थान में नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनाव बुधवार को  भुसावर नगर पालिका के 25 वार्ड पार्षद पद के चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए। भुसावर में नगर पालिका के चुनाव में 84.12 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ है । निर्वाचन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भुसावर नगर पालिका के 25 वार्ड पार्षद पद के चुनाव में कुल 143 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य अजमाया है।143 प्रत्याशियों में से बीजेपी के सात तथा कांग्रेस से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे है शेष 131 प्रत्याशी निर्दलीय है। इस नगर पालिका के वार्ड पार्षद पद के लिए कांग्रेस एवं बीजेपी की ओर से दोनों दलों की ओर से बारह प्रत्याशीयों ने चुनाव लड़ा है।
नगर पालिका के 143 प्रत्याशियों में से
वार्ड पार्षद के पद के चुनाव में 66 महिलाओ तथा 77 पुरुष प्रत्याशियों ने अपना भाग्य अजमाया है। भुसावर नगर पालिका इलाके में 14800कुल मतदाताओं में से 12450मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
2350मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग नहीं किया ।
कस्बा भुसावर नगर पालिका के मतदान की गणना 14सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी।
निर्वाचन कार्य में पीजी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मतदान में काम आई ई वी एम मशीन को जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button