साहेबगंज

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, साहेबगंज में रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मंडरो में कक्षा 6 में रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन हेतु प्राप्त 21 आवेदनों तथा कस्तूरबा गांधी
बालिका विद्यालय,बोरियो में कक्षा 11 में रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन हेतु प्राप्त 3आवेदनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने निर्देशित किया कि चयनित छात्राओं की सूची का शीघ्र अनुमोदन सुनिश्चित करते हुए नामांकन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।उन्होंने विद्यालयों में छात्राओं के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं,सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उद्देश्य बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करना है।अतःनामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित संबंधित विद्यालयों की वार्डन उपस्थित थीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button