दलित राजनीति चमकाने की कवायद !
हापुड़ जा रहे कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका।

क्षेत्र के लोगों में चर्चा आम है कि दलित राजनीति के नाम पर अपनी दुकान चलाने वाले नेता मामले को तूल देने पर तुले हैं उनकी इस कवायद से पीड़ित परिवार को कोई लाभ नहीं होगा।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। बदनौली में दलित युवक दीपक हत्याकांड में पीड़ितों से मिलने आए कांग्रेस नेता और यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया जबकि वहीं कांग्रेस के कांग्रेस के नेता और अभिनेता राजबब्बर के आने की सूचना पर हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया। कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को कुराना टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया जबकि राजबब्बर नहीं आ पाए ।
हापुड़ में दलित युवक दीपक हत्याकांड के बाद हापुड में राजनीति गर्मा गई है । कांग्रेस के यूपी प्रभारी
राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को मृतक के परिजनों से मिलने जाते समय हापुड़ मे कुराना टोल प्लाजा पर ही रोक लिया गया जिससे पुलिस और कांग्रेसियों में कुछ समय तक गहमागहमी होती रही लेकिन पुलिस की सख्ती और जनपद में धारा 144 लागू होने के कारण भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों को कुराना टोल प्लाजा से वापस लौटना पड़ा। मौके पर कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम और सांसद इमरान मसूद के साथ भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से न मिलने दिए जाने को लेकर कहा कि , आखिर क्यों पीड़ित परिवार से कांग्रेस जनों को नहीं मिलने दिया जा रहा है ? पीड़ित परिवार से मिलना अब कौन सा गुनाह हो गया? हम लोग शांतिपूर्वक पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं। तो आखिर हम लोगों को जाने से क्यों रोका जा रहा हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की माँग की हैं। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा हैं कि हम सरकार से मांग करेंगे कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा, परिवार को न्याय और सुरक्षा एवं परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएं।
वहीं क्षेत्र में चर्चा आम है कि कांग्रेस के नेता दलित राजनीति चमकाने के उद्देश्य से यह कवायद कर रहे थे। जिला प्रशासन ने उनका एजेंडा ध्वस्त कर दिया।
दीपक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार!
प्रकरण में हापुड़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले05 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 2 नामजद आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया था। ताजा कार्रवाई के बाद प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों को निरुद्ध किया जा चुका है। पुलिस अब शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।




