हापुड़
सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्री-इवेंट प्रेस मीट कल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पिलखुवा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के जोनल स्तरीय स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 (जोन-5, नर्सिंग – पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के आयोजन के संबंध में कल, 25 नवंबर 2026 को सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अनवरपुर में प्री-इवेंट प्रेस मीट आयोजित की जाएगी। प्रेस मीट दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। इस दौरान आगामी खेल महोत्सव की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाएगी।



