हापुड़

दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए गंगा तट पर हुआ दीपदान।

महाभारत युद्ध के बाद दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए गढ़ के गंगा तट पर भगवान श्री कृष्ण ने किया था दीपदान।

आज भी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है दीपदान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर महाभारत काल से चली आ रही दीपदान की प्रथा अभी भी चली आ रही है । लाखो लोग अपने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़ में गंगा तट पर कार्तिक गंगा स्नान से एक दिन पूर्व दीपदान करने दूर दूर से यहां पहुचते है । जिसके बाद यह लोग अपने सगे संबंधी जो स्वर्ग सिधार गए है उनकी याद में दीपदान करते हैं । इस समय लोगों की आंखें भी भर आती है । इस परंपरा को निभाते वक्त गंगा घाट ऐसा प्रतीत होता है , जैसे आकाश से तारे धरती पर उतर आए हों । दीयों की रोशनी से गंगा घाट जगमगा उठता है । अलग अलग राज्यो से लाखो श्रद्धालु गढ़ गंगा में स्नान कर अपने दिवंगत परिजनों के नाम से दीपदान करने आये जिन्होंने अपने पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान किया।

गंगा घाट पर दीपदान के लिए पहुंचे श्रद्धालु सुमित शर्मा ने बताया कि मैं ग्राम भटपुरा बल्लभगढ़ हरियाणा से यहां गंगा तट पर दीपदान करने आया हूं । मेरे पिताजी श्री भूपेंद्र शर्मा का स्वर्गवास हो गया था ,उनकी शांति के लिए गंगा तट पर दीये लगाए हैं ।

आपको बता दे कि महाभारत के युद्ध में मारे गए लाखों सैनिक और असंख्य योद्धाओं की आत्मा की शांति के लिए भगवान श्री कृष्ण ने पांडवों की मौजूदगी में सर्वप्रथम चतुर्दशी को गढ़मुक्तेश्वर के गंगा तट पर दीपदान किया था । तब से यह परंपरा चली आ रही है । वर्तमान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस गंगा के मेले को राजकीय दर्जा भी प्रदान कर दिया है । सोमवार की शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दीपदान के लिए गंगा तट पर पहुंच गए थे । सूर्यास्त होते ही दीपदान का सिलसिला शुरू हो गया जिसके बाद देर रात तक दीपदान जारी रहेगा । और उसके बाद में धार्मिक अनुष्ठान करते हुए पिंडदान किया जायेगा । अपनों के बीच से बिछड़ों की याद में दीपदान करते वक्त कुछ लोगो की उस समय आंखें भर आईं । दीयों की रोशनी में गंगा घाट की छटा देखते ही बन रही है । घाट पर पिंडदान की सामग्री गढ़ मेले के साथ ब्रजघाट में दीपदान को उमडने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ गंगा घाटों पर विशेष इंतजाम रहे । घाटों पर दीपदान की सामग्री लेकर ब्राह्मण भी मौजूद रहते हैं । पूजा की सामग्री में पिंडदान, दीप, लौंग, बताशे, बांस की चटाई आदि सामग्री गंगा घाटों पर मौजूद थी । काफी श्रद्धालु अपने घरों से दीपक और घी आदि लेकर गंगा घाट पर पहुंचे और दीपदान किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button