शामली
मकान-दुकान खाली कराने पहुंचे दो खरीदारों से मारपीट का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। मोहल्ला मिर्दगान बाईपास रोड पर मकान और दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने दो खरीदारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
गांव जहानपुरा निवासी सादिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने पंजीठ निवासी मुबारिक के साथ खुर्शीदा पत्नी सिकंदर से मकान और दुकान खरीदी थी। दोनों के पास संपत्ति का बैनामा भी है। आरोप है कि संपत्ति में रह रहे लोग कई बार कहने के बावजूद उसे खाली नहीं कर रहे हैं।
सादिक के अनुसार, एक अगस्त को वह और मुबारिक बातचीत के लिए पहुंचे थे, जहां अमन उर्फ सानू, उसकी पत्नी मुन्नी और पुत्र आरिफ ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।