कानपुर
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को जीटी रोड स्थित होटल ब्रिज में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कछल ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी की घोषणा शपथ समारोह के दौरान नवमनोनीत अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने अपनी 140 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे 13 वरिष्ढ उपाध्यक्ष 40 उपाध्यक्ष 30 मंत्री 30 संगठन 27 प्रचार मंत्री इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष मोहम्मद कलीम वरिष्ठ महामंत्री अनूप तिवारी एवं प्रवीन अग्रवाल कोषाध्यक्ष अमर शंकर गुप्ता चेयरमैन सुबोध चोपड़ा (कानपुर उद्योग व्यापार मंडल) अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं दीपक सिंह को मीडिया सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र (माला) पहनाकर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ व्यापारी नजम हमराज,अवधेश वाजपेयी,वी.पी. रस्तोगी,सरस वाजपेयी (अध्यक्ष, प्रेस क्लब) एवं विनय कुमार मिश्र (महामंत्री,कानपुर बार एसोसिएशन) प्रमुख रूप से शामिल रहे वही सभी सम्मानित वरिष्ठजनों ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी का स्वागत व सम्मान कर रही है,उससे वे अभिभूत हैं इस अवसर पर कानपुर नगर के आठ क्षेत्रीय व्यापार मंडलों ने कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को अध्यक्ष मो. कलीम एवं चेयरमैन सुबोध चोपड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कछल ने अपने संबोधन में नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए व्यापारियों के हितों और दायित्वों के प्रति सदैव तत्पर रहने की सलाह दी कार्यक्रम का सफल संचालन चेयरमैन सुबोध चोपड़ा एवं अनूप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। वही प्रमुख रूप कार्यक्रम में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन सुबोध चोपड़ा,वरिष्ठ महामंत्री अनूप तिवारी,महामंत्री प्रवीण अग्रवाल कोषाध्यक्ष अमर शंकर,जिलाध्यक्ष आशीष सचान,जिला महामंत्री विशाल बाजपेई,मो अज़ीम,आयुष द्विवेदी,मेघराज अरोड़ा,मनोज कपूर,मनोज तिवारी,मुन्ना कुरैशी,सुरेश अग्रवाल,अंशु बाजपेई,अब्दुल शफीक,संतोष गुप्ता,राम प्रताप यादव,फैसल आसिफ,मोहम्मद इफ़्तिख़ार खान (टैनी भाई)अफसार अहमद,(रिंकू)मुन्ना कुरैशी,मो नईम,रमेश बाजपेई सहित आदि लोग मौजूद रहे।



