बरेली
आगरा से आए बप्पा, आलमगिरिगंज में भक्ति का सैलाब : ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आलमगिरिगंज स्थित प्राचीन बाबा खंडसारी नाथ मंदिर में श्री गणेश जन्मोत्सव पर गणपति बप्पा का भव्य दरबार सजा। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा को विराजमान किया गया। आगरा से मंगवाई गई आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
मंदिर समिति की ओर से प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए वरुण अग्रवाल ने बताया कि इस बार जन्मोत्सव को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलेगा।
ये होंगे कार्यक्रम – श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या होगी। मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और बुधवार को महाप्रदोष पूजन का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता और स्थापना के दौरान आशु अग्रवाल, लवलेश खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, चंदन, सुबोध अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मोना, राम और मीडिया प्रभारी दिनकर शर्मा मौजूद रहे।




