गोड्डा

महागामा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में बिहार एसटीएफ और गोड्डा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में मशीनरी, कच्चा माल, अर्धनिर्मित हथियार, देशी बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीएफ की टीम बेलहर थाना कांड संख्या 98/26 के प्राथमिकी अभियुक्त के सहयोगी पवन तुरी की गिरफ्तारी और सत्यापन के लिए महागामा थाना क्षेत्र पहुंची थी। इसी दौरान पवन तुरी के घर में अवैध हथियार निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की मौजूदगी में घाट बलिया स्थित पवन तुरी के घर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल के 10 बॉडी, 20 ग्रीप, स्लाइड, बैरल, कटे हुए बैरल समेत बड़ी मात्रा में लोहे के प्लेट और अन्य सामान बरामद किए गए। इसके अलावा कटर मशीन, 7 ड्रिल मशीन, 2 मिलिंग मशीन, 3 लेथ मशीन, मैगजीन स्प्रिंग सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने हराधन मिर्धा और गुलमुनी देवी, दोनों निवासी घाट बलिया, थाना महागामा, को गिरफ्तार किया है। बरामद सामानों की विधिवत जब्ती के बाद महागामा थाना कांड संख्या 166/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button