
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बाबूराम धर्मशाला, शिवाजी मार्ग पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। छोटे बच्चों ने भगवान गणेश के स्वरूप में भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। 20 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में बुधवार को यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेश कुमार ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। शाम को संस्था के महामंत्री अविनाश पाटिल व उपाध्यक्ष दशरथ घाडगे ने आरती की।
संयोजक उमंग शंखधार ने बताया कि गुरुवार 17 सितंबर को झांकियों का कार्यक्रम होगा, जबकि शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे धर्मशाला प्रांगण में भंडारे का आयोजन होगा।
इस दौरान पांडुरंग मराठा, विकास अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, मनीष शर्मा, राहुल रस्तोगी, शौर्य खंडेलवाल, सौरव अग्रवाल, सोनू दत्ता मराठा, मंगेश कदम, निखिलेश मिश्रा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।



