दिल्ली

नई दिल्ली में काइनेटिक की ईवी डीलरशिप शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली : काइनेटिक इंडिया की इलेक्ट्रिक वाहन शाखा काइनेटिक वॉट्स एंड वोल्ट्स लिमिटेड ने नई दिल्ली के महावीर एन्क्लेव, पालम कॉलोनी में अपनी नई डीलरशिप ‘एलिगेंट काइनेटिक’ शुरू की है। कंपनी के अनुसार, इस विस्तार से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों को काइनेटिक की इलेक्ट्रिक वाहन रेंज के साथ बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

कंपनी ने बताया कि नई डीलरशिप प्रशिक्षित तकनीशियनों, वास्तविक स्पेयर पार्ट्स और बिक्री-पश्चात सेवा से सुसज्जित है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ ग्राहकों को सुविधाजनक और भरोसेमंद स्वामित्व अनुभव देना है।

काइनेटिक वॉट्स एंड वोल्ट्स के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजिंक्य फिरोदिया ने कहा कि नई दिल्ली में विस्तार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। वहीं, एलिगेंट काइनेटिक के डीलर प्रिंसिपल राकेश सतवाह ने कहा कि क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर ग्राहकों की रुचि बढ़ रही है और कंपनी इस बाजार में मजबूत उपस्थिति बनाने के लिए काम करेगी।

कंपनी के मुताबिक, नई दिल्ली की डीलरशिप दिल्ली और उत्तर भारत में उसके रिटेल एवं सर्विस नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और कदम है। कंपनी प्रमुख बाजारों में नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button