भरत पुर

सरकार पर आरोप लगाते लगाते नाम लिया बापिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के होमटाउन भरतपुर में एक जबरद्स्त राजनैतिक घटनाक्रम के बीच नगरनिगम के मेयर पद पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदबार विचित्रा सिंह द्वारा राज्य के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढंम की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र बापिस ले लिए जाने के बाद यहां भाजपा का मेयर बनना सिर्फ औपचारिकता रह गई है। भरतपुर नगरनिगम में मेयर पद के लिए भाजपा की तरफ से वार्ड नंबर 61 की पार्षद अनुराधा सिंह ने नामांकन दाखिल किया हैं। खुद मंत्री जवाहर सिंह बेढम निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह का नामांकन वापस करवाने के लिए नगर निगम पहुंचे। गौरतलब है कि गुरुवार को विचित्रा सिंह के पति पूर्व महापौर शिवसिंह भोंट के होटल व कालेज पर बीडीए की छापेमारी के बाद विचित्रा सिंह के परिजन बीजेपी सरकार पर नामांकन वापस लेने के दबाव बनाने का आरोप लगा बक्तव्य जारी कर रहे थे।नामांकन वापस लेने से पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा- विचित्रा सिंह के पति शिव सिंह भोंट भरतपुर में सभापति, मेयर रहे हैं। शिव सिंह भोंट ने भरतपुर के विकास के गति को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। इस अवसर पर शिव सिंह भोंट ने कहा- मुख्यमंत्री भरतपुर का विकास कर रहे हैं। उस विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए मंत्री जवाहर सिंह के निर्देशन में हमने यह फैसला किया है कि हम अपना पर्चा वापस लें। सीएम को आभार दें कि जिस तरीके से वह भरतपुर का विकास कर रहे हैं वह उसी तरीके से भरतपुर का विकास करते रहें। विचित्रा सिंह की नाम बापसी के बाद अब बीजेपी का मेयर बनना तय है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button