पाकुड़

खनिज विधेयक 2026 के विरोध में 19 सितंबर को झामुमो का धरना-प्रदर्शन

MM protest against the Minerals Bill 2026 on September 19.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा केंद्र सरकार के खनिज विधेयक-2026 यानी एमएमडीआर के विरोध में राज्यव्यापी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 सितंबर को जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने आमजनों के साथ-साथ पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास और जनता के हितों को नजरअंदाज करते हुए केंद्र सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। झामुमो परिवार इसका पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि शनिवार को खनिज विधेयक-2026 के खिलाफ व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और इसके माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी आवाज बुलंद की जायेगी। इधर, जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संबंधित स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख, मुकेश सिंह प्रकाश सिंह, मोसारफ हुसैन, सोनू आलम, यूसुफ खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button