बरेली
राष्ट्रीय आयुर्वेद सप्ताह पर राजश्री कॉलेज में औषधीय पौधों का वितरण और प्रतियोगिताएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन एवं समृद्ध चिकित्सा परंपरा है और औषधीय पौधों का संरक्षण इसके मूल स्वरूप को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण और पौधारोपण किया गया। पौधारोपण अभियान में चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, डीन डॉ. साकेत अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉ. सुभाष चंद्र सिंह रावत, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. मोहम्मद इम्तियाज आदि ने भाग लिया। साथ ही रंगोली, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
पोस्टर मेकिंग में बबली रॉय (बैच 2024) और कृतिशा (बैच 2025) ने प्रथम, प्रिंस पटेल (बैच 2025) ने द्वितीय और दीपांशी (बैच 2024) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में सानिया कांबोज (बैच 2025) प्रथम, श्वेत गुप्ता (बैच 2025) द्वितीय और अक्षत गुप्ता (बैच 2024) व अनुष्का सक्सेना (बैच 2025) तृतीय रहीं।




