बरेली

डिजास्टर प्लानिंग स्टाफ के साथ बैठक संपन्न

LED स्क्रीन से मॉनिटरिंग के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, उपाध्यक्ष (मुख्य सचिव स्तर) ने कलेक्ट्रेट सभागार में डिजास्टर प्लानिंग स्टाफ के साथ बैठक की।
बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी नर्सिंग होम और शैक्षणिक संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए और समय-समय पर जांच भी की जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में बचाव किया जा सके ,अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को निर्देश दिए गए कि आपदा राहत के लिए जहां कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहां बैनर अवश्य लगाया जाए और टोल फ्री नंबर संचालित कराया जाए। आपदा कक्ष में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जाए। कहीं भी आपदा की स्थिति आने पर संबंधित अधिकारी मौके का भ्रमण करे और इसका शत-प्रतिशत प्रचार-प्रसार किया जाए।
बैठक में वायरलेस फोन की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए गए, जिससे सैटेलाइट के माध्यम से बाढ़ की स्थिति का पता लगाया जा सके। बैठक के बाद लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने आपदा प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया और रंगाई-पुताई आदि कार्य कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button