बरेली

अधिवक्ता परिषद की मासिक बैठक में हिंदी पखवाड़े पर गोष्ठी का निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली।अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को एकता नगर में अधिवक्ता सुषमा रानी शास्त्री के निवास पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम पाल सिंह ने की, जबकि संचालन गिरिराज किशोर सिंह चौहान ने किया।
बैठक में पूर्व निर्धारित विषयों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत 22 सितंबर को जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी का संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना को बनाया गया है।
बैठक में संरक्षक पूरन लाल प्रजापति, महामंत्री हजारी लाल, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा, राजेंद्र प्रसाद मम्मा, अरविंद सिंह गौर सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button