खैरथल

खैरथल में सभापति चुनाव से पहले सियासी घमासान, बाजार बंद से गरमाया माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल नगर परिषद मे सभापति चुनाव से पहले  प्रशासन और पुलिस पर दवाब डालने के आरोप लगाते हुए खैरथल के व्यापारिक संगठनों द्वारा खैरथल बंद का आव्हान किया गया
अधिकांश दुकानों के शटर आज उठे ही नही ना ही बाजार मे ग्राहकों की आवा जाही रही बंद की एक खास बात ये भी रही आज कोई संगठन या लोग बंद की अपील करने भी नही आया लोगों ने बंद के पहले दिन को सफल बताया है बाजार मे सन्नाटा पसरा रहा
खैरथल नगर परिषद में भाजपा पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के पार्षद रामधन के परिजनों ने रामधन के अपहरण की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज करवाई थी। एफआईआर में कांग्रेस के सभापति प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा सहित व्यापारियों पर अपहरण और धमकाने का आरोप लगाया। इसके विरोध मे व्यापारियों ने एकता दिखाते हुए अनिशिच्त कालीन बंद का का आव्हान किया,पार्षद रामधन ने सोशल मिडिया पर विडियो डाल कर अपने अपहरण की बात को नकारा है
शनिवार शाम खैरथल में मुंडावर विधायक ललित यादव, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया सहित कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर पार्षदों व परिजनों को कथित रूप से परेशान करने की शिकायत दी। यादव ने पार्षदों के वीडियो दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पर्याप्त बहुमत है। नेताओं ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button