बरेली

डीडी पुरम में सीएम ग्रिड योजना को लेकर सपा का धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। डीडी पुरम में सीएम ग्रिड योजना के कार्यों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला के नेतृत्व में धरना दिया गया।
मयंक शुक्ला ने कहा कि सड़क की चौड़ाई कम होने और फुटपाथ के गलत निर्माण से यातायात चरमरा गया है। जाम से दुकानदारों का व्यापार और नागरिकों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जिम्मेदार है। यहां पार्षद से लेकर मेयर, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक भाजपा के हैं, फिर भी इस व्यावसायिक क्षेत्र की दुर्दशा हो रही है।
उन्होंने मांग की कि योजना की पुनः समीक्षा, सड़क को चौड़ा रखने और निर्माण की गुणवत्ता की जांच हो। जिस ठेकेदार पर पहले पेनल्टी लगी थी, उसे दोबारा काम देना भ्रष्टाचार और मिलीभगत का संकेत है, इसकी जांच हो।
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि विकास जनता की सुविधा के लिए होना चाहिए।
धरने में अशोक शुक्ला, राजेश मलिक, अनुज गंगवार, भुवनेश यादव, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button