मेरठ

बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में एमआईटी की छात्राओं ने जीता प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। आईटीएस गाजियाबाद, मोहन नगर में आयोजित बिजनेस प्लान प्रतियोगिता-2026 में मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) विभाग की प्रथम वर्ष की छात्राओं शिखा और श्रेया गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन आईटीएस गाजियाबाद के एमबीए विभाग की ओर से किया गया था।

प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। शिखा और श्रेया ने अपने अभिनव बिजनेस आइडिया को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान हासिल करने पर छात्राओं को 7,500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

एमआईटी के प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी रचनात्मक सोच, मेहनत और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाती है।

एमआईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और बरखा अग्रवाल, हेड हिमानी मश्रा ने भी छात्राओं की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button