बरेली

बायपास सर्जरी के बाद ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बायपास सर्जरी किसी कठिन प्रक्रिया का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नोएडा के कार्डियक सर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. मनोज लूथरा ने बताया कि सर्जरी में स्वस्थ रक्त वाहिका से ब्लॉक धमनी के लिए नया रास्ता बनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद थकान, मूड स्विंग या भूख कम लगना सामान्य है। छाती में दर्द भी हो सकता है। ऐसे में धैर्य रखें, पूरी नींद लें और हल्की सैर से शुरुआत करें। हड्डी जुड़ने तक भारी वजन न उठाएं।
डॉ. लूथरा के अनुसार सर्जरी ब्लॉकेज के कारणों को खत्म नहीं करती। इसलिए तंबाकू छोड़ना, सब्जी, फल और साबुत अनाज वाला भोजन, रोज 5 से 10 मिनट की सैर और नियमित जांच जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ इसे जीवन के दूसरे अवसर के रूप में लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button