कानपुर

17वें श्री गणेश महोत्सव में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : जनरलगंज न्यू डेफोडिल स्कूल स्थित 17वें श्री गणेश महोत्सव में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया ब्रज की महारानी श्री राधा रानी के जन्मोत्सव के अवसर पर उनका पंचामृत से विधि-विधान पूर्वक अभिषेक किया गया इसके उपरांत भव्य श्रृंगार कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया इस विशेष अवसर पर पूरे महोत्सव पांडाल को आकर्षक फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था राधा जन्मोत्सव के उपरांत सायंकाल सात बजे से श्री श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत शिवम जौहरी एण्ड पार्टी ने गणेश वंदना से की इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं “हारे का सहारा आजा, तेरा दास पुकारे आजा”, “बरसाने वाली राधा रानी, तेरा दरबार निराला है”, “श्याम नाम की मस्ती में झूम बराबर झूम” और “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए कीर्तन के दौरान पांडाल में की गई इत्र वर्षा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम के अंत में भव्य महाआरती के साथ सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर अनिरूद्ध अग्रवाल,तरंग,दीपू,अभिनय,अनुराग, अलंकार, अम्बिका प्रसाद अग्रवाल,चन्द्रकला अग्रवाल,अभिनव अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई सहित गणेश महोत्सव समिति के समस्त सदस्य,क्षेत्र के व्यापारी बंधु, सैकड़ों गणेश भक्त और श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button