बेतुल

बैतूल युवाओं ने प्रेरणा पुरुषों के जीवन, संघर्ष पर रखे विचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जेएच कॉलेज में प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में निरंतर विभिन्न रचनात्मक, प्रेरणादायक एवं जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने बताया कि अभियान के अंतर्गत डॉ.शंकर सातनकर द्वारा अनकही कहानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रेरणास्रोत एवं प्रेरणा पुरुषों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों तथा उनसे प्राप्त प्रेरणाओं से संबंधित विचार साझा किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी एवं भावनात्मक स्वरूप प्रदान किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें 10 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. राजेश शेषकर, डॉ.गीता माली, डॉ.निहारिका भावसार एवं गौरी बालापूरे का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। सभी सहयोगकर्ताओं ने विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, जनसेवा, जागरूकता, संवेदनशीलता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना रहा। कॉलेज में अभियान अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button