साहेबगंज

बड़ासोनकर में SIR सहायता कैंप आयोजित

ग्रामीणों को दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ासोनकर पंचायत के बड़ासोनकर ग्राम में बुधवार,23 सितंबर 2026 को SIR प्रक्रिया को लेकर सहायता कैंप का आयोजन किया गया।कैंप का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने किया,इस दौरान SIR के मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान भी उपस्थित रहे।ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ासोनकर गांव में SIR प्रक्रिया को लेकर कई लोगों के बीच सही जानकारी का अभाव था,वहीं आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भी ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति थी,कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें अभी तक SIR से संबंधित नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है,इन समस्याओं को देखते हुए जिला अध्यक्ष बरकत खान एवं मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान ने अपनी टीम के साथ गांव में सहायता कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।कैंप में ग्रामीणों को SIR नोटिस के महत्व, मतदाता सूची में नाम के सत्यापन तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि नोटिस मिलने पर उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष आवश्यक कागजात प्रस्तुत करें,दस्तावेजों में नाम,पता,जन्म संबंधी जानकारी तथा मतदाता सूची से संबंधित उपलब्ध प्रमाणों को सही एवं स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की जानकारी भी दी गई।इसके अलावा जिन ग्रामीणों के नाम या विवरण को लेकर किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति अथवा दस्तावेज संबंधी समस्या थी,उनकी समस्याओं को समझकर उन्हें संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई,ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न पड़ें तथा किसी भी जानकारी के लिए अपने संबंधित BLO एवं कांग्रेस पार्टी के BL0-2 से संपर्क करें।आगे कैंप के दौरान जिन ग्रामीणों तक SIR नोटिस नहीं पहुंचा था,उन्हें BLO के माध्यम से नोटिस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई,साथ ही ग्रामीणों को नोटिस में दर्ज जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी गई।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों कोSIRप्रक्रिया को समझने में सहयोग किया तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में मदद की।वही जिला अध्यक्ष बरकत खान ने आगे कहा कि किसी भी योग्य मतदाता को जानकारी के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए,SIR प्रक्रिया से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं को समझना और उन्हें सही प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है,कैंप के माध्यम से ग्रामीणों के बीच SIR को लेकर व्याप्त भ्रम को दूर करने तथा मतदाताओं को प्रक्रिया की सही जानकारी देने का प्रयास किया गया,जनता की समस्या कांग्रेस की जिम्मेदारी है हर योग्य मतदाता तक सही जानकारी और आवश्यक सहयोग पहुंचाना हमारा संकल्प है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button