साहेबगंज

साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल निर्माण में देरी के विरोध में आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल निर्माण में हो रही कथित देरी को लेकर आजसू पार्टी की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में आजसू पार्टी की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज को पत्र सौंपकर धरना आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है।पार्टी द्वारा दिए गए पत्र के अनुसार 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक महादेवगंज स्थित निर्माणाधीन गंगा पुल सड़क पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने बताया की गंगा पुल निर्माण में हो रही देरी के कारण क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है।आगे पाण्डेय ने बताया कि धरने के माध्यम से साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई जाएगी।साथ ही इस महत्वपूर्ण परियोजना में हो रही देरी की ओर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जाएगा,जिससे गंगा पुल निर्माण कार्य में तेजी लाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button