कानपुर

समाज के बीच प्रेम, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है : चेयरमैन विजय कपूर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बुढ़वा मंगल के पावन एवं धार्मिक अवसर पर उद्योग नगर में भैसा ठेला एवं हाइड्रा मशीनों के संचालकों तथा श्रमिक भाइयों द्वारा श्रद्धा और सेवाभाव के साथ भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने विधिवत रूप से बजरंगबली हनुमान जी का स्मरण एवं पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भण्डारे में विजय कपूर ने भक्तों, राहगीरों, श्रमिकों एवं श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पवनपुत्र हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर विजय कपूर ने कहा कि सनातन संस्कृति में सेवा को साधना का स्वरूप माना गया है। धार्मिक पर्वों एवं विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों, राहगीरों और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ प्रसन्नता बांटना हमारी गौरवशाली परम्परा का हिस्सा है। बुढ़वा मंगल जैसे पावन अवसर पर भण्डारे के माध्यम से लोगों की सेवा करना और उन्हें प्रसाद वितरित करना स्वयं में पुण्य एवं सौभाग्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि पवनपुत्र हनुमान जी सेवा, समर्पण, शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए समाज के बीच प्रेम, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आयोजक भैसा ठेला एवं हाइड्रा मशीन संचालकों तथा श्रमिक भाइयों की इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। विजय कपूर ने कहा कि श्रमिक और मेहनतकश वर्ग हमारे औद्योगिक एवं सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण शक्ति है। अपने परिश्रम के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने भण्डारे के आयोजन में जुड़े सभी सेवाभावी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आयोजकों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीयता से मन अभिभूत एवं कृतज्ञ है। उन्होंने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंगबली हनुमान जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी पर पवनपुत्र की कृपा बनी रहे, प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो तथा समाज में प्रेम,सेवा,सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। इस पुण्य एवं सेवाभावी आयोजन में प्रमुख रूप से सीताराम शुक्ला,महेश शर्मा,गुरविंदर सिंह,शैल राजपूत,शिवम राजपूत,सागर,मुकेश चौहान,यशपाल सचान,गुलाब सिंह,राम बिलास,रामकुमार सहित बड़ी संख्या में भैसा ठेला एवं हाइड्रा मशीनों के संचालक,श्रमिक तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button