मथुरा

राधाकुंड चौकी क्षेत्र में हिंदू युवती से निकाह कर बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। राधाकुंड चौकी क्षेत्र के एक गांव की हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के आरोप में पुलिस ने मुखराई निवासी मुस्ताक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।पुलिस के अनुसार, मुस्ताक खान 18 सितंबर को युवती को अपने साथ ले गया और उससे निकाह कर लिया। कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए युवती के परिजन और ग्रामीण आरोपी के गांव मुखराई पहुंच गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों ने युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आरोपी के सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने कहा मुस्ताक खान युवती को लेकर फरार हुआ है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। तनाव को देखते हुए आरोपी के गांव में पुलिस तैनात है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button