साहेबगंज

इंडियन बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडे ने लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना स्थित इंडियन बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने अपने दलबल के साथ निरीक्षण किया।आगे थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक विकास कुमार साह से सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।थाना प्रभारी ने शाखा प्रबंधक को निर्देश दिया कि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता बेहतर और तस्वीर स्पष्ट होनी चाहिए,ताकि बैंक में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा सके,और आवश्यकता पड़ने पर उसकी पहचान आसानी से की जा सके। उन्होंने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वही मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा बैंक की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण के दौरान मुफ्फसिल थाना के एएसआई केशव मालाकार बैंक गार्ड अजय मंडल समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button