साहेबगंज

जीवनपुर संथाली टोला में ग्रामीणों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान,सुनीं समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कोटालपोखर पंचायत के जीवनपुर संथाली टोला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने राशन में कटौती की शिकायत की,आरोप है कि डीलर निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दे रहा है।वहीं कई पात्र लोगों को वृद्धा पेंशन नहीं मिलने और सड़क, बिजली,पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की परेशानी भी बताई।आगे बरकत खान ने कहा कि सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा,ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने ग्रामीणों को SIR के बारे में जानकारी दी।बरकत खान ने कहा कि मतदाता सूची में नाम की जांच कर लें,नोटिस मिलने पर समय पर BLO के पास दस्तावेजों के साथ सत्यापन कराएं और अफवाहों से बचें,कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जागरूकता में लगे हुए हैं।वही मौके पर मुखिया शेरोफिना हेम्ब्रम,वार्ड सदस्या होपनमई मरांडी,प्रधान मायनो हेम्ब्रम सहित दर्जनों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button