साहेबगंज

खून की कमी को दूर करने के लिए समाज के सहयोग की जरूरत, सीएस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान शामिल हुए।इस दौरान सीएस ने कहा कि ब्लड बैंक में आए दिन खून की किल्लत रहती है,लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए सीएस ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,आपकी एक प्रयास किसी को नया जीवन देने के लिए काफी है।आगे सिविल सर्जन ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है,इसलिए समाज की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने जैप 9 के जवान समेत सभी रक्तदाताओं की सराहना की,सीएस ने ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक रक्तदान शिविर लगाने की आवश्यकता बताई है।रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिन्हा ने रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया है,वही डॉ.ए गोस्वामी,गगन प्रसाद गुप्ता,जनार्दन कुमार सिंह,जैप 9 के शैलेंद्र मंडल, अवधेश यादव समेत 12 लोगों ने रक्तदान किया है।वही मौके पर डॉ.मोहन मुर्मू,एलटी चंदन कुमार,नौशाद आलम,शुभम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button