साहेबगंज
कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल में छाए राजमहल विधायक,बोले झारखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के सिटी सेंटर मॉल में आयोजित कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राजमहल विधायक मो.ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। फेस्टिवल में कई राज्यों के साथ भूटान और नेपाल के प्रतिनिधि भी पहुंचे।वर्ष 2025 से विधायक की पहल पर फेस्टिवल में झारखंड का स्टॉल लग रहा है।इससे झारखंड के पर्यटन स्थलों की जानकारी देश-विदेश तक पहुंच रही है,पिछले साल स्टॉल से प्रेरित होकर दो बड़े विद्यालयों के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण पर्यटन विशेषज्ञ राज बसु के नेतृत्व में साहिबगंज के टूरिस्ट स्थलों पर हुआ था।आगे कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया,सांसद डॉ.जयंत राय,विधायक एमटी राजा,भूटान के पूर्व सांसद रीनजीम जामतसो और नेपाल के अर्जुन कार्की ने किया।वही राजमहल विधायक ने कहा कि यह फेस्टिवल झारखंड पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने का एक माध्यम है।साहिबगंज में एक तरफ पहाड़,दूसरी तरफ गंगा की धारा है,राजमहल जो कभी बिहार-बंगाल-उड़ीसा की राजधानी था,उसका मुगलकालीन किला और हावड़ा-राजमहल रेल इतिहास आज भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।



