पुलिस ने किया पैदल गश्त चौराहों पर हुड़दंगियों और भीड़ लगाने वालों को दी हिदायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से शिकारपुर पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त की इस अभियान का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, ने किया गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्धों की चैकिंग की पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम मुख्य चौराहों से होकर गुजरी क्राइम इंस्पेक्टर, एसएसआई रविन्द्र कुमार, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, एसआई अमित कुमार, और एसआई शिव शंकर, सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा पुलिस के इस औचक मार्च से सड़क पर अतिक्रमण करने वालों और आवारा तत्वों में खलबली मच गई गश्त के दौरान जब पुलिस टीम मुख्य चौराहों पर पहुंची तो वहां स्थित कन्फेक्शनरी हलवाई की दुकानों पर नवयुवक लड़कों की भारी भीड़ जमा दिखाई दी मुख्य चौराहों पर इस तरह भीड़ जुटने से राहगीरों विशेषकर महिलाओं को निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था इसे गम्भीरता से लेते हुए कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, ने तुरन्त मोर्चा सम्भाला कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, ने दुकानों के बाहर खड़े नवयुवक लड़कों से कड़ी पूछताछ की बेवजह भीड़ लगाकर खड़े लड़कों को पुलिस ने सख्त लहजे में समझाते हुए वहां से खदेड़ दिया इसके साथ ही पुलिस टीम ने कन्फेक्शनरी दुकानदारों को भी कड़ी हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों के सामने अनियंत्रित भीड़ न जुटने दें पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनकी दुकानों के बाहर असामाजिक तत्वों या लड़कों का जमावड़ा पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, ने बताया कि नगर की शान्ति व्यवस्था और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए इस तरह का पैदल गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।



