बुलंदशहर
प्रशासनिक फेरबदल तेज-तर्रार सीओ दीपक कुमार तिवारी ने सम्भाली कमान अपराधियों में खौफ
पुलिस स्टाफ में अनुशासन और जनता के लिए न्याय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है सिकन्दराबाद में अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए चर्चित रहे सीओ दीपक कुमार तिवारी को अब शिकारपुर क्षेत्र की कमान सौंपी गई है उन्होंने शिकारपुर के नए सीओ के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है उनके कार्यभार सम्भालते ही क्षेत्र के अपराधियों, भू-माफियाओं और अवैध धंधे करने वालों में हड़कम्प मच गया है सीओ दीपक कुमार तिवारी की छवि एक बेहद ईमानदार, निष्पक्ष और सख्त पुलिस अधिकारी की रही है आम जनता के बीच वह अपनी मिलनसार और लोकप्रिय छवि के लिए जाने जाते है पुलिस हलकों और जनचर्चाओं के अनुसार दीपक कुमार तिवारी जहां भी तैनात रहे है वहां अपराधी या तो अपराध छोड़ देते हैं या फिर इलाका छोड़कर भाग जाते है अपराध नियंत्रण को लेकर उनका सख्त रवैया ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है नए क्षेत्राधिकारी की कार्यशैली का असर सिर्फ अपराधियों पर ही नहीं बल्कि महकमे के भीतर भी साफ दिखाई देता है जहां एक तरफ वह जनता के लिए बेहद संवेदनशील है वहीं दूसरी तरफ कर्तव्यहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति बेहद सख्त माने जाते है उनके आने से क्षेत्र के पुलिस स्टाफ में अनुशासन और मुस्तैदी देखने को मिल रही है दीपक कुमार तिवारी के काम करने का तरीका पूरी तरह से पीड़ित-केन्द्रित है उनके कार्यालय में पहुंचने वाले हर फरियादी की बात को वह न सिर्फ बेहद शालीनता और गम्भीरता से सुनते है बल्कि मौके पर ही मातहतों को निर्देशित कर समस्या का त्वरित और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करते है यही कारण है कि पूर्व की तैनातियों के दौरान भी वह स्थानीय जनता के चहेते अधिकारी बने रहे और आज भी वहां के लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते है शिकारपुर का प्रभार लेते ही सीओ ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी है क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और बालू के अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओं के खिलाफ अब कड़ा अभियान चलाया जाएगा पूर्व में भी उन्होंने खनन माफियाओं की रीढ़ तोड़ने का काम किया है जिससे शिकारपुर में भी ऐसे तत्वों को अब उनके डर का सामना करना पड़ेगा स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि नए सीओ के नेतृत्व में शिकारपुर में भयमुक्त माहौल बनेगा और महिलाओं व्यापारियों व आमजन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी ।



