बरेली
जनगणना कार्यों की प्रगति एवं तैयारियों की होगी मण्डलीय समीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा की अध्यक्षता में कल 28 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे विकास भवन स्थित सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जनगणना संबंधी कार्यों की प्रगति एवं तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा दी गई है।



