यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर : ररपधौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई, दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले मौत से पहले मैनेजर ने वॉट्सऐप पर ‘अंतिम जोहर’ का स्टेटस लगाया था स्टेटस देखकर दोस्त घर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें दंपती ने अपने परिजनों और दोस्तों के लिए भावुक बातें लिखी हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने यह कदम उठाया? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके में सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर बलराम मीणा और उनकी पत्नी सरोज मीणा के शव उनके किराए के मकान में मिले। दोनों की उम्र क्रमशः 37 और 33 साल बताई जा रही है परिवार गुरुद्वारे के पास किराए के मकान में रहता था दंपती का चार साल का बेटा आरुष और बलराम के बड़े भाई का बेटा भी उनके साथ रहता था दोनों बच्चे सुबह स्कूल गए हुए थे पुलिस के मुताबिक घटना से पहले बलराम मीणा ने दोपहर करीब 12 बजकर 59 मिनट पर वॉट्सऐप पर तीन स्टेटस लगाए इनमें दो स्टेटस में पति-पत्नी की तस्वीरें थीं जबकि आखिरी स्टेटस में ‘अंतिम जोहर’ लिखा था
स्टेटस देखकर बलराम का दोस्त पुष्पेंद्र उनके घर पहुंचा दरवाजा अंदर से बंद था दोस्त ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो बलराम और उनकी पत्नी अलग-अलग कमरों में मृत मिले मामले की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची.एडिशनल एसपी वैभव शर्मा और सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया
पुलिस ने मौके से एक डायरी बरामद की है जिसमें बलराम ने कई पन्नों पर अपने परिवार और दोस्तों के लिए बातें लिखी हैं
डायरी में तीन दोस्तों और दो भाइयों के साथ माता-पिता के लिए अलग-अलग संदेश लिखे गए हैं दोस्त पुष्पेंद्र से बेटे आरुष का ख्याल रखने की बात भी कही गई है जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी 26 सितंबर को भी ऐसा कदम उठाने की योजना बना रहे थे लेकिन उस दिन दोनों ने अपनी योजना टाल दी डायरी में लिखा गया कि बच्चे सो रहे हैं, इसलिए सुसाइड की योजना टाल दी
इसके बाद सोमवार को दोनों ने यह कदम उठा लिया डायरी में माता-पिता के लिए भी भावुक संदेश लिखा गया है—अपना ध्यान रखना…हम थक गए हैं, अब आराम करना चाहते हैं
बलराम मीणा 21 सितंबर से ऑफिस भी नहीं जा रहे थे उनकी गैरहाजिरी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है आखिर 21 सितंबर से ऐसा क्या हुआ कि बलराम ने ऑफिस जाना बंद कर दिया? पति-पत्नी किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे? मौत से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई? और आखिर किस वजह से दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है।


