साहेबगंज

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च

ज्ञानेश कुमार, PM और गृह मंत्री का पुतला किया दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली,विशेष गहन पुनरीक्षण SIR मतदाता सूची में बदलाव तथा निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली एवं डेटा प्रबंधन से जुड़े सवालों को लेकर आज साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल विरोध मार्च निकाला गया।विरोध मार्च में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही जिला कांग्रेस कार्यालय में जुटने लगे थे।लगभग 11:30 बजे पूर्वाह्न सभी कांग्रेसजन गांधी चौक पहुंचे,जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध मार्च की शुरुआत की गई।विरोध मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया।गांधी चौक से शुरू हुआ मार्च पटेल चौक,ग्रीन होटल, कॉलेज रोड,पूर्वी रेलवे फाटक एवं सुभाष चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा।विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता,मतदाता अधिकार और संस्थागत जवाबदेही की मांग को लेकर नारेबाजी की।समाहरणालय पहुंचने के बाद कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया।इसके उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि देश के लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट का महत्व है,मतदाता सूची में होने वाला कोई भी बदलाव निर्धारित प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए,निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जो प्रश्न उठ रहे हैं,उनका स्पष्ट और संतोषजनक जवाब मिलना अति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि SIR मतदाता सूची में हुए बदलाव तथा निर्वाचन आयोग कीITप्रणाली एवं डेटा प्रबंधन से जुड़े विषयों की स्वतंत्र और पारदर्शी समीक्षा हो,ताकि आम जनता का चुनावी प्रक्रिया में विश्वास और मजबूत हो।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी इन मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी और मतदाता के अधिकार तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करती रहेगी।विरोध मार्च में अनुकूल चंद्र मिश्रा,बासुकीनाथ यादव,मोहम्मद कलीमुद्दीन,अशोक कुमार दास,नवीद अंजुम,एस्थर मरांडी,सरफराज आलम,नित्यानंद गुप्ता,हीरालाल साहा, रिजवान अंसारी,नूरजहां बीबी,ऐनुल हक अंसारी,कमरूल हक, रागीब आलम,अफजल अंसारी,सतीश पासवान,राजेश कुमार सिंह,मो.सलाउद्दीन,डॉ सद्दाम हुसैन,मो.मेराजुद्दीन, मो.कौसर अलम,अरविंद कुमार यादव,प्रखंड अध्यक्ष मो.बदरुद्दीन, देवेंद्र ठाकुर,रणजीत टुडू,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तनवीर राजा,NSUI जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट,जाहिद,अलताफ हुसैन,प्रमित तिवारी,नेहाल अख्तर, औरंनजेब,शरीक रब्बानी,मो.सफातउल्लाह,अब्दुल करीम, अजीज अंसारी,सबदुल अंसारी, अब्दुल कादिर,फिरोज आलम,जब्बार शेख,तपेश्वर साहा,मुखलेसुर,अब्दुल खालेक, मुअज्जम अली,मो.कैयूम सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,प्रखंड अध्यक्ष,विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button