साहेबगंज

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सैनिक शेख मोअज्जम अली व पूर्व सीपीआईएम नेता शेख अब्दुल कय्यूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में कांग्रेस पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पूर्व सैनिक शेख मोअज्जम अली एवं पूर्व सीपीआईएम नेता शेख अब्दुल कय्यूम को पार्टी की सदस्यता दिलाई।जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बरकत खान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने दोनों नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व सैनिक शेख मोअज्जम अली ने कहा कि राहुल गांधी के विचारों,जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप समाज एवं संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।कांग्रेस नेताओं ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।मौक़े पर मो कलीमुद्दीन,बास्की यादव,डॉ सद्दाम हुसैन,मो.औरंगज़ेब सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button