शामली

सब्जियों में कीट प्रकोप से बचाव को किसानों को सलाह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। जिला उद्यान अधिकारी रचना सिंह ने किसानों को कद्दूवर्गीय सब्जियों, बैंगन, मिर्च और टमाटर में कीट प्रकोप से बचाव के लिए समेकित कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि लौकी, कद्दू, करेला, तोरई, खीरा, ककड़ी और खरबूजा में फल मक्खी प्रमुख कीट है। किसानों को प्रभावित व सड़े फलों को खेत से निकालकर नष्ट करने तथा नियमित निरीक्षण करने की सलाह दी गई। फल मक्खी की निगरानी के लिए प्रति हेक्टेयर 15 से 20 क्यू ल्योर फेरोमोन ट्रैप लगाने और नीम सीड कर्नेल एक्सट्रैक्ट का छिड़काव करने को कहा। बैंगन में तना एवं फल छेदक कीट से बचाव के लिए भी समय रहते निगरानी करने की सलाह दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button